Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोप की ताकत बन रहे हैं अविरल सिंह — सपा की नयी ऊर्जा के साथ बिहार में दिखा रहे जलवायुवा नेतृत्व के रूप में उभरते अविरल, इंडी गठबंधन के प्रचार में बिहार के युवाओं को कर रहे हैं एकजुट


तहलका टुडे टीम/सदाचारी लाला उमेश चंद्र श्रीवास्तव/मोहम्मद वसीक 

बाराबंकी।बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक पारा भी तेज़ी से चढ़ रहा है। मैदान में एक तरफ़ वे दल हैं जो अपनी सत्ता को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं, तो दूसरी तरफ़ वे ताकतें हैं जो बदलाव की नई बयार लेकर मैदान में उतरी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बिहार में इंडी गठबंधन को मज़बूती देने के लिए अपने तेज़तर्रार युवा चेहरों में से एक, अविरल सिंह पर भरोसा जताया है।

बाराबंकी के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले अविरल सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप के सुपुत्र हैं। सपा के रचनात्मक कार्यक्रमों और संगठनात्मक अभियानों में वर्षों से सक्रिय रहने वाले अविरल अब बिहार के रण में उतर चुके हैं।

शनिवार को बिहार आगमन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवानी अविरल सिंह ने की। उनकी इस भूमिका ने न सिर्फ़ समाजवादी खेमे में उत्साह भरा है बल्कि बिहार में गठबंधन के युवाओं के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।

राजनीति में नई सोच, युवाओं से जुड़ाव अविरल की पहचान

पिछले पाँच वर्षों से अविरल सिंह लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी वाणी में प्रभाव है, विचारों में स्पष्टता और संगठनात्मक समझ गहरी है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने बिहार जैसे रणनीतिक राज्य में उन्हें महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।

अविरल ने न केवल विधानसभा चुनाव-2022 बल्कि लोकसभा चुनाव-2024 में भी पार्टी के विभिन्न अभियानों में अहम योगदान दिया था। उनकी ऊर्जा और युवाओं से जुड़ने की कला ने उन्हें सपा के युवा चेहरों में अग्रणी बना दिया है।

बिहार में अविरल की एंट्री से बढ़ा उत्साह

बिहार पहुंचने के बाद अविरल सिंह के स्वागत में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों का कहना है कि अविरल का आगमन बिहार में समाजवादी विचारधारा के प्रसार और संगठन की मज़बूती का प्रतीक है।

सूत्रों के मुताबिक़, अविरल की सक्रियता से प्रेरित होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप भी बिहार में प्रचार अभियान में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि गोप की रणनीतिक समझ और अविरल की युवा ऊर्जा मिलकर इंडी गठबंधन को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी।

नेताओं का विश्वास — ‘अविरल से मजबूत होगा गठबंधन’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया ने कहा,

“अविरल सिंह की कार्यशैली, सादगी और समर्पण से बिहार में इंडी गठबंधन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उनकी राजनीतिक समझ और जनता से जुड़ने की क्षमता गठबंधन के लिए वरदान साबित होगी।”

वहीं, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा,

“अविरल कई दिनों से बिहार में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में काम कर रहे हैं। वे संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करेंगे और युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। हमें विश्वास है कि बिहार में इस बार इंडी गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।”

युवा नेतृत्व का सशक्तिकरण — सपा की नई दिशा

अविरल सिंह की बिहार में सक्रियता को समाजवादी पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कदम न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत में सपा के जनाधार को मजबूत करने में मदद करेगा।

बिहार में युवाओं के बीच समाजवादी विचारधारा को नयी ऊर्जा देने वाले अविरल सिंह आज उस नई पीढ़ी का चेहरा बन चुके हैं, जो परंपरा के साथ आधुनिक सोच का संगम लिए राजनीति में जनसंपर्क और सेवा की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।


बाराबंकी की धरती से उठी यह युवा आवाज़ अब बिहार के मैदान में गूंज रही है। राजनीति के इस दौर में जहाँ अनुभव और ऊर्जा का संगम दुर्लभ है, वहीं अविरल सिंह इस संगम के जीवंत प्रतीक बनकर उभर रहे हैं — और बिहार के चुनावी परिदृश्य में समाजवादी पार्टी की नयी ताकत साबित हो रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments