Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंद्रभानु गुप्त स्मारक विद्यालय, अहमदपुर चौराहा में 38वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्नमुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

तहलका टुडे टीम

अहमदपुर चौराहा, बाराबंकी | 14 नवंबर 2025, शुक्रवार

अहमदपुर चौराहा स्थित चंद्रभानु गुप्त स्मारक विद्यालय में आज 38वां वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संचालक ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की भव्य झांकी की आरती में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि सतीश शर्मा का शुभाशीष

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद विभाग) माननीय सतीश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों का भविष्य संवारकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देती है।

अधिवक्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने दी प्रेरणादायक सीख

  • जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए विद्यालय विकास में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
  • अधिवक्ता परिषद अवध इकाई, जिला अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरित करते हुए राष्ट्र का नाम रोशन करने की शुभकामना दी।
  • भाजपा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों में संस्कार, संस्कृति और अनुशासन का बीजारोपण करता है, जो उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में भाजपा नेता स्व. प्रशांत मिश्रा के सुपुत्र विभव मिश्रा, भाजपा नेता सुभाष सिंह, सुरेश चंद्र गौतम, सुनीत अवस्थी, बच्चन वर्मा, हिसाल बारी किदवई, देवेंद्र कुमार यादव, शिवशंकर शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, निडर सिंह, रामभोलासिंह, पंकज सिंह, अवधेश मिश्रा, संतोष शुक्ला, किट्टी शुक्ला, दीनानाथ अवस्थी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रामविलास प्रजापति, अभिलाष वर्मा, जितेंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, श्रवण सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, नीतिश जैन, दिग्विजय वर्मा, अमर वर्मा, चंद्र कुमार तिवारी, मोहनलाल रावत, मंशाराम, पूर्णमासी, उषा देवी, सुग्गन देवी, विवेकानंद मिश्रा और राजकुमार शुक्ल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों का सम्मान और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

विद्यालय के प्रबंधक तेजकुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संचालक ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से गणेश जी की झांकी और मां सरस्वती की झांकी ने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।

समारोह सफल रहा और बच्चों के उत्साह एवं विद्यालय परिवार के समर्पण ने इसे यादगार बना दिया।

Post a Comment

0 Comments