सुख–दुख के हर सफ़र में भाई बनकर साथ निभाने वाले…हक की आवाज़ को बुलंदी देने वाले…
इंसाफ़ की राह पर हमेशा सीना तानकर खड़े रहने वाले…
सम्मानीय सीनियर एडवोकेट भाई अली आसिफ जमा रिज़वी (रिंकू एडवोकेट) को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट लॉ चेयरपर्सन/को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाना यक़ीनन पूरी वक़ालत बिरादरी के लिए फ़ख्र का लम्हा है।
यह नियुक्ति सिर्फ़ एक पद नहीं—
उनकी क़ाबिलियत, उनकी ईमानदार मेहनत, इंसाफ़ पसंदी और पीड़ितों को आवाज़ देने के जज़्बे की खुली हुई तसदीक है।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने जब देशभर में स्टेट लॉ चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारियाँ बाँटीं,
तो उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य की बागडोर अली आसिफ़ ज़मा रिज़वी (रिंकू भाई) को सौंपकर यह साबित कर दिया कि असल काम करने वालों की रौशनी कभी दबती नहीं—वो मुक़ाम बनाती है।
आज यह बड़े फख्र की बात है कि—
- *इंसाफ़ का दर्द समझने वाला एक शख्स,
- वकीलों का भरोसेमंद साथी,
- और समाज के कमज़ोर तबके की ढाल…*
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने जा रहा है।
अल्लाह से दुआ है कि—
कामयाबी हमेशा उनके कदम चूमे,
उनकी आवाज़ इंसाफ़ की तारीख़ में नई इबारतें लिखे,
और उनका हर कदम मुल्क, क़ौम और वक़ालत बिरादरी के लिए बेहतरीन साबित हो।
रिंकू भाई की यह कामयाबी
युवाओं के लिए हौसला, वकीलों के लिए इज़्ज़त और समाज के लिए एक नई उम्मीद है।
0 Comments