Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बाराबंकी में उम्मीद पोर्टल के लिए वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार सरवर अली रिज़वी को नोडल प्रभारी नियुक्त किया,सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी


तहलका टुडे टीम 
लखनऊ/बाराबंकी,30 सितंबर  2025,उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड (817, इंदिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ) ने वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उम्मीद पोर्टल (UMEED), 2025 पर सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराने के लिए जनपद-वार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

इस निर्णय के तहत बाराबंकी जनपद के लिए वक्फ नवाब अमजद अली ख़ां, शाही मस्जिद, बेगमगंज से जुड़े श्री सरवर अली रिज़वी को नोडल नियुक्त किया गया है।इस संबंध में आज ये पत्र व्हाट्सएप मैसेज से प्राप्त हुआ और इसकी जानकारी यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  जीशान रिजवी ने  फोन पर जानकारी देते हुए बताया।

✍ नोडल की जिम्मेदारी

नोडल अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी –

1. जनपद बाराबंकी में स्थित सभी मुतवल्लियों/प्रशासकों का उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराना।

2. प्रत्येक वक्फ सम्पत्ति का संपूर्ण विवरण और उससे संबंधित दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड कराना।

3. जनपद स्तर पर उत्पन्न होने वाली किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समाधान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से तालमेल करना।

4. यह सुनिश्चित करना कि कार्य को 30 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।


*📌 उम्मीद पोर्टल : डिजिटल पारदर्शिता की ओर*

उम्मीद पोर्टल केंद्र सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य –

वक्फ सम्पत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण,

उनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग,

और प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

इससे वक्फ सम्पत्तियों पर अवैध कब्ज़ों की पहचान, विवादों का निपटारा और आय का सही उपयोग सुनिश्चित करना आसान होगा।


👤 मुख्य कार्यपालक अधिकारी का बयान

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री जीशान रिज़वी ने आदेश जारी करते हुए कहा –
“वक्फ सम्पत्तियों का डिजिटलीकरण समय की मांग है। उम्मीद पोर्टल के माध्यम से सभी विवरण ऑनलाइन होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि सम्पत्तियों के बेहतर संरक्षण और विकास की राह भी खुलेगी। यह कार्य 30 नवंबर 2025 तक पूर्ण कराना अत्यंत आवश्यक है।”

🌐 बाराबंकी में गूँजी खुशी

बाराबंकी जिले की कई अंजुमनों के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने सरवर अली रिज़वी को नोडल नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त की है।
सेव वक्फ इंडिया के अयोध्या मंडल प्रवक्ता मौलाना इफ्तिखार हुसैन इंकलाबी ने कहा –
“एक ईमानदार, नेक और जिम्मेदार इंसान को यह जिम्मेदारी सौंपकर वक्फ बोर्ड ने सही फैसला लिया है। अब बाराबंकी में वक्फ सम्पत्तियों का संरक्षण और प्रबंधन और भी मज़बूत होगा।”

जनपद बाराबंकी में अब नोडल की देखरेख में मुतवल्लियों/प्रशासकों का पंजीकरण और सम्पत्तियों का विवरण अपलोडिंग का कार्य गति पकड़ेगा।
इससे वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण, विकास और उनके सही उपयोग में नई पारदर्शिता और मजबूती आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments